सिडकुल में संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का भव्य उद्घाटन

ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिलेंगी खरीद, फाइनेंस, बीमा, एक्सचेंज और सर्विस की आधुनिक सुविधाएं


हरिद्वार, संवाददाता।ममता


सिडकुल स्थित आमंत्रण बैंक्वेट हॉल के समीप संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में गणमान्य अतिथियों, शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, ग्राहकों तथा कंपनी प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नए शोरूम के शुभारंभ के साथ ही हरिद्वारवासियों को होंडा की नवीनतम मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत श्रृंखला के साथ आधुनिक बिक्री एवं बिक्री उपरांत सेवाओं का लाभ उपलब्ध होगा।


इस अवसर पर संसार होंडा के डायरेक्टर शक्ति वर्धन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संसार होंडा की सबसे बड़ी पूंजी है। इसी विश्वास को और मजबूत बनाने तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरिद्वार में तीसरी ब्रांच की शुरुआत की गई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया शोरूम ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा।


संसार होंडा प्रबंधन ने बताया कि नए शोरूम में ग्राहकों को वाहन खरीद, आसान फाइनेंस, एक्सचेंज, बीमा तथा बिक्री उपरांत सर्विस सहित सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित शोरूम में ग्राहकों को बेहतर अनुभव और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर भी घोषित किए गए, जिनका लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग शोरूम पहुंचे।


समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं ग्राहकों ने नए शोरूम का अवलोकन किया तथा संसार होंडा की इस नई पहल की सराहना करते हुए इसे हरिद्वार के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।


इस अवसर पर अरुण कुमार, तरुण कुमार, उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, हिमांशु, अमन, पुष्कर दीक्षित सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *