ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी बिक्री, फाइनेंस, बीमा और सर्विस की आधुनिक सुविधाएं

सिडकुल में संसार होंडा की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ

हरिद्वार, संवाददाता।
सिडकुल स्थित आमंत्रण बैंक्वेट हॉल के समीप संसार होंडा की तीसरी शाखा का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, ग्राहकों तथा कंपनी प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नई शाखा के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों के लिए होंडा की नवीनतम मोटरसाइकिलों एवं स्कूटरों की विस्तृत श्रृंखला, आधुनिक बिक्री सुविधाएं तथा बेहतर ग्राहक सेवाओं की शुरुआत की गई।


संसार होंडा के डायरेक्टर शक्ति वर्धन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर नए शोरूम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही संसार होंडा की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार में तीसरी शाखा शुरू की गई है।


संसार होंडा प्रबंधन ने बताया कि बढ़ती ग्राहक मांग को देखते हुए इस नई शाखा में वाहन खरीद, फाइनेंस, एक्सचेंज, बीमा तथा बिक्री उपरांत सर्विस सहित सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षक ऑफर की भी घोषणा की गई, जिसका लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।


समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने नए शोरूम का अवलोकन किया तथा संसार होंडा की इस नई पहल की सराहना की। इस अवसर पर अरुण कुमार, तरुण कुमार, उत्तराखंड क्रांति दल महानगर हरिद्वार के कार्यकारी अध्यक्ष तुषार चौधरी, हिमांशु, अमन तथा पुष्कर दीक्षित सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *