ममता चौहान मुख्य संपादक हरिद्वार उत्तराखंड
खेलों से छात्रों में नई ऊर्जा का संचार, भाजपा जनसेवा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध : मनोज जखमोला
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता मनोज जखमोला ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित जिला सब-जूनियर अंडर-14 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर मनोज जखमोला ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करते हैं। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करने के साथ ही उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने आयोजकों को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
संगठन के बारे में कहीं अहम बाते
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव विकास और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ने वाली पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गति निरंतर तेज हुई है। उन्होंने चारधाम यात्रा, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार सहित प्रदेश में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाना है।
चुनाव पर चर्चा 2027
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन वर्षभर, 365 दिन और 24 घंटे जनता के बीच रहकर कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की निरंतर सक्रियता और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के आधार पर उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वह पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जनता तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूत करने के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।
