हरिद्वार
।ममता
जगजीतपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन एवं शिवडेल स्कूल जगजीतपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और समाज निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक मार्गदर्शक हैं। वे विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा देते हैं। राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है।

आदेश चौहान और विभाग प्रचारक राकेश कुमार ने भी शिक्षकों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। शिवडेल स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरद पुरी महाराज ने कहा कि शिक्षक सम्मान वास्तव में पूरी शिक्षा व्यवस्था का सम्मान है। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष ललित नैयर ने कहा कि शिक्षा और खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रमुख आधार हैं।
मंच संचालन मयंक शर्मा ने किया। इस अवसर पर रवि बजाज, मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद, विकास तिवारी, बलराम कपूर, अनिल पुरी, अभिनव चौहान, दीपांशु विद्यार्थी, गुलशन अदलाखा, अंकुश रोहिला, मयंक गुप्ता, अर्श नैय्यर, पार्थ मोदी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
