हरिद्वार के सराय बायपास रोड पर MY TVS मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया उद्घाटन, आधुनिक ऑटोमोबाइल सेवाएं अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध


हरिद्वार। सराय बायपास रोड स्थित MY TVS मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मं

त्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नए सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने संचालक अभिजीत यादव को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिष्ठान की उज्ज्वल सफलता की कामना की।


अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि हरिद्वार में इस आधुनिक मल्टीब्रांड कार सर्विस सेंटर के शुरू होने से वाहन मालिकों को अब विभिन्न कंपनियों की कारों की सर्विसिंग और मरम्मत के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां एक ही स्थान पर कार सर्विसिंग, इंजन डायग्नोस्टिक्स, व्हील अलाइनमेंट, डेंट-पेंट, मैकेनिकल रिपेयर सहित कई अत्याधुनिक ऑटोमोबाइल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशिक्षित तकनीशियनों द्वारा आधुनिक मशीनों और नवीनतम तकनीक की सहायता से ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण एवं भरोसेमंद सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक सर्विस सेंटर स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे तथा क्षेत्र के ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई दिशा देंगे।
शुभारंभ समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े लोग एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा नेता आशुतोष चौधरी, राजीव यादव, सौरभ यादव सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *