एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने राजकीय इंटर कॉलेज श्यामपुर को भेंट की अत्याधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैबडिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

ममता चौहान

हरिद्वार, संवाददाता।
शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने जनपद हरिद्वार के राजकीय इंटर कॉलेज, श्यामपुर में एक अत्याधुनिक डिजिटल कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया। कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत स्थापित इस लैब का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से जोड़ना तथा उन्हें डिजिटल शिक्षा, कंप्यूटर साक्षरता और भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।


लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा केवल सुविधा नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने कहा कि नई कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक सीखने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे प्रतिस्पर्धी युग में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने इस पहल को शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सराहनीय प्रयास बताया।


सी एंड एस इलेक्ट्रिक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी समित सचदेवा ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक तकनीकी संसाधनों को प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह डिजिटल कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और नवाचार क्षमता को विकसित करेगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।


विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र लाल ने कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आधुनिक कंप्यूटर लैब विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त होगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार होगी।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कंपनी के सीएचआरओ जितेंद्र मोरा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज सफलता की कुंजी बन चुकी है और यह लैब विद्यार्थियों की प्रतिभा को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं संचालन प्रमुख संजय जैन ने कहा कि कंप्यूटर ज्ञान आज प्रत्येक क्षेत्र की अनिवार्य आवश्यकता है और इस पहल से विद्यार्थियों को सीखने एवं तकनीक के साथ आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।


प्लांट प्रमुख अमित त्रेहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना अत्यंत सराहनीय पहल है, जो उनके भविष्य को नई उड़ान देगी। वहीं प्लांट प्रमुख प्रवीण शर्मा ने कहा कि डिजिटल शिक्षा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ रोजगार की संभावनाओं को भी मजबूत बनाती है और यह पहल निश्चित रूप से अनेक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *