नशे के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

*कोतवाली नगर*



*522 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 ड्रग्स तस्कर कोतवाली नगर पुलिस ने दबोचा*

*एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी है प्रभावी कार्रवाई*

*पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था आरोपी, पीछा कर दबोचा*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 09.09.2026 को कोतवाली नगर पुलिस टीम बन्दा रोड, निकट परमार्थ घाट, भूपतवाला क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर सकपका गया और अचानक पीछे मुड़कर तेजी से भागने लगा।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्काल पीछा करते हुए उक्त व्यक्ति को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुंदर सिंह पुत्र स्व0 रतन सिंह, निवासी गलाती, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़ बताया।

जामातलाशी लेने पर उसके कब्जे से 522 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में पूछताछ करने पर संदिग्ध ने बताया कि वह अपने गांव की ओर से चरस सस्ते दाम में खरीदकर हरिद्वार में बेचने के लिए लाया था।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 500/2026, धारा 8/20 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर  विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
सुंदर सिंह पुत्र स्व0 रतन सिंह निवासी गलाती, थाना धारचूला, जिला पिथौरागढ़

*बरामदगी*
522 ग्राम अवैध चरस

*पुलिस टीम*
1. कुन्दन सिंह राणा – प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली नगर हरिद्वार
2. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
3. हे0का0 प्रदीप पंवार
4. हे0का0 गुलशन नेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *