भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया में 22 से 28 जुलाई तक होगी श्रीमद्भागवत कथा
अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास शिवप्रकाश जी महाराज करेंगे अमृतमयी कथा का वाचन, गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर जुटेंगे श्रद्धालु

हरिद्वार, संवाददाता।ममता चौहान
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार के भूपतवाला स्थित कमल दास कुटिया ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में 22 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।


आयोजकों के अनुसार कथा का वाचन अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास शिवप्रकाश जी महाराज द्वारा किया जाएगा। उनके श्रीमुख से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतवर्षा का श्रवण कर श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश प्राप्त होगा। कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों तथा भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का विस्तृत वर्णन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का विशेष अवसर होगा। कथा स्थल पर प्रतिदिन भजन-कीर्तन, संतों का सान्निध्य तथा धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। श्रद्धालुओं के बैठने, पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।


कमल दास कुटिया ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने तथा गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है। उनका कहना है कि भगवान की कथा का श्रवण मानव जीवन को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *