सोमवती अमावस्या पर मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने परिवार सहित किया मां गंगा का पूजन, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना


हरिद्वार। जय गंगा मैया की पावन धारा के तट स्थित सप्तऋषि घाट, वार्ड नंबर-1 में भारतीय जनता पार्टी के मंडल मंत्री विकास गुप्ता ने अपने परिवार सहित विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा से अपने जीवन के कल्याण एवं क्षेत्र की समस्त जनता के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
विकास गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड की शान और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की जीवनदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है। जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो इसका पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है। इस दिन मां गंगा में स्नान, दान-पुण्य और पूजन करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।


उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या पर मां गंगा का पूजन व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति, मानसिक शांति और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करता है। मां गंगा के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव से किए गए कार्य समाज में सद्भाव, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करते हैंभ
विकास गुप्ता ने कहा कि समाजहित में किए गए कार्यों की सफलता तभी सार्थक होती है जब उनमें निस्वार्थ सेवा, जनकल्याण और धर्म के प्रति समर्पण का भाव हो। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गंगा संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया तथा कहा कि मां गंगा की निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी मां गंगा की महिमा का गुणगान करते हुए प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। सम्पूर्ण वातावरण गंगा मैया के जयघोष और भक्ति भाव से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *