ममता चौहान
श्री हनुमंत धाम में बही ज्ञान की सरिता हरिद्वार भारत माता पुरम भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री हनुमत धाम में प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर श्री नवल किशोर दास जी महाराज के पतित पावन सानिध्य में आज एक विशाल संत समागम संपन्न हुआ इस अवसर पर बोलते हुए महामंडलेश्वर प्रातः स्मरणीय गुरु भगवान श्री नवल किशोर दास महाराज ने कहा जिनके हृदय में भगवान राम का नाम बसता है उसका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है व्यवस्थापक महंत राम लखन दास महाराज ने कहा जो भक्त गुरु की शरणागत हो जाते हैं उनका मानव जीवन धन्य तथा सार्थक हो जाता है इस अवसर पर हरिद्वार के अनेकों मठ मंदिर आश्रमों से आये संत महापुरुष तथा देश के कोने-कोने से आये भक्तजन उपस्थित थे
