ममता चौहान
आयुष बर्दिया ने AIR 1423 प्राप्त कर सेंटर का नाम किया रोशन, एकाग्र जैन और भव्य अग्रवाल भी रहे अव्वल
हरिद्वार, 1 जून 2026। भारत के अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के हरिद्वार सेंटर ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्थान के 13 विद्यार्थियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार, शिक्षकों और संस्थान का गौरव बढ़ाया है।
सेंटर के प्रतिभाशाली छात्र आयुष बर्दिया ने 198 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1423 हासिल की और हरिद्वार सेंटर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं एकाग्र जैन ने 150 अंकों के साथ AIR 5752 तथा भव्य अग्रवाल ने 136 अंकों के साथ AIR 8817 प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की।
इसके अतिरिक्त कार्तिक गुप्ता (AIR 15521), अद्रिजा साह (AIR 16151), नवनीत ध्यानी (AIR 16365), आद्या अग्रवाल (AIR 17018), नित्यंत गुप्ता (AIR 18457), इंद्रनील गांगुली (AIR 18704), कनिष्क गर्ग (AIR 23252), अनुभव नेगी (AIR 24343), देवांश नेगी (AIR 28144) तथा इशिता गुप्ता (AIR 29683) ने भी सफलता प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इन सभी विद्यार्थियों ने आकाश के क्लासरूम प्रोग्राम के माध्यम से तैयारी की, जहां उन्हें अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन, नियमित मॉक टेस्ट, व्यापक अध्ययन सामग्री तथा व्यक्तिगत मेंटरशिप प्राप्त हुई। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और संस्थान के सहयोग को देते हुए कहा कि आकाश द्वारा प्रदान की गई शैक्षणिक सहायता ने उनके आत्मविश्वास और विषयों की समझ को मजबूत बनाया।
सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आयुष बर्दिया और एकाग्र जैन विशेष रूप से चर्चा का विषय बने हुए हैं। दोनों विद्यार्थियों ने अनुशासित अध्ययन, निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी यह सफलता न केवल अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह दर्शाती है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और सही मार्गदर्शन से किसी भी चुनौतीपूर्ण परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है। हरिद्वार के शिक्षा जगत में इन दोनों छात्रों की उपलब्धि को गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर डी.के. मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट तैयारी का परिणाम है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी भविष्य में देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश लेकर अपने सपनों को साकार करेंगे और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”
उन्होंने कहा कि आकाश का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच, समस्या समाधान क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करना है, जिससे वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
संस्थान के शिक्षकों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। आकाश परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर करियर और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि जेईई मेन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र होते हैं। यह परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है और इसे विश्व की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है। हरिद्वार सेंटर के विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्कृष्ट परिणामों की परंपरा को आगे बढ़ाने वाली उपलब्धि मानी जा रही है।
