हरिद्वार, 17 जुलाई (संवाददाता)
।ममता चौहान
देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) ने NEET UG 2026 के परिणामों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का परिचय दिया है। हरिद्वार शाखा के क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र फ़ैज़ अहमद ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 713 प्राप्त कर हरिद्वार सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि आकाश हरिद्वार और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

फ़ैज़ अहमद की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासित अध्ययन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेषज्ञ शिक्षकों की मार्गदर्शना, नियमित मॉक टेस्ट, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, डाउट सॉल्विंग सेशन तथा व्यवस्थित अध्ययन पद्धति ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। NEET जैसे कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर उन्होंने हरिद्वार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए फ़ैज़ अहमद ने कहा कि AIR 713 प्राप्त करना और हरिद्वार सिटी टॉपर बनना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के अटूट विश्वास और आकाश के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, टेस्ट सीरीज़ और प्रदर्शन के विश्लेषण ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया और भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनने की प्रेरणा दी।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर धनंजय कुमार मिश्रा ने फ़ैज़ अहमद को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पूरे आकाश हरिद्वार परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि फ़ैज़ का अनुशासन, निरंतर मेहनत और सीखने की ललक उन्हें अन्य विद्यार्थियों से अलग बनाती है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संस्था आगे भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराती रहेगी।
NEET UG 2026 में आकाश हरिद्वार के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें मैत्रेयी दीक्षित (AIR 3232), जयंत कुमार सैनी (AIR 3669), लक्ष्य सिंघल (AIR 5279), आकाश सिंह (AIR 6612), प्राची रावत (AIR 9700), जितेंद्र सिंह (AIR 18641), आर्या त्यागी (AIR 19328), अंशिका कुशवाहा (AIR 20472), ऋषभ सिंह (AIR 21244), निम्मी (AIR 22832), लकी सैनी (AIR 23425), शक्ति कुनियाल (AIR 26447), सृष्टि बघेल (AIR 27074), याशिका तोमर (AIR 28842), दिव्यांशी चौहान (AIR 31040), सानिया मंसूरी (AIR 31849), भावना (AIR 35990), शुभिका अर्पित (AIR 36122), प्रियांशु कुशवाहा (AIR 37153), ऋषि दयाल (AIR 37541), पार्थ कुशवाहा (AIR 38835), विशाल पांडे (AIR 39197) और सुहानी राजपूत (AIR 39545) शामिल हैं।
संस्थान के अनुसार, इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी आकाश के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। NEET UG 2026 में टॉप-10 में चार, टॉप-50 में 18 और टॉप-100 में 41 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि संस्थान की छात्र-केंद्रित शिक्षण प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, वैज्ञानिक ढंग से तैयार अध्ययन सामग्री, नियमित मूल्यांकन, AI आधारित प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मेंटरिंग की प्रभावशीलता को दर्शाती है।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने कहा कि वह अपने व्यापक सेंटर नेटवर्क और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से हर वर्ष लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर देश के सफल चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार करने के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।
