कुंभ नगरी टाइम्स संवाददाता हरिद्वार
हरिद्वार। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार स्थित भूपतवाला के शिवयोगी धाम आश्रम में 30 सितंबर 2026 से 6 अक्टूबर 2026 तक दिव्य श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूज्य श्री नलिनभाई शास्त्री जी के सान्निध्य में संपन्न होगा, जिसमें गुजरात सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
आयोजकों के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक यात्रा की व्यवस्था की गई है। यात्रा में रेलवे टिकट, आवास, भोजन तथा श्रीमद्भागवत कथा श्रवण की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रति व्यक्ति यात्रा शुल्क ₹8500 निर्धारित किया गया है, जबकि विधवा बहनों के लिए विशेष रियायती शुल्क ₹7500 रखा गया है। इसके अतिरिक्त श्रद्धालु पोथी यजमान सेवा ₹7501 तथा पितृ फोटो पधारवानी सेवा ₹1101 के माध्यम से भी धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बन सकेंगे।
यात्रा का शुभारंभ मुंबई, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट और भावनगर सहित गुजरात के विभिन्न शहरों से किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समय रहते अपना पंजीकरण कराने का आग्रह किया है, क्योंकि रेलवे आरक्षण अग्रिम रूप से कराया जाएगा।
आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, महिला मंडलों एवं भजन मंडलियों से अधिकाधिक संख्या में इस पावन यात्रा एवं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ में सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। यात्रा एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए 9870122631 पर संपर्क किया जा सकता है।
