भगवानपुर ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तारभगवानपुर ब्लाइंड मर्डर केस का 48 घंटे में खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार


ममता चौहान

भगवानपुर में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। नवनीत सिंह के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने आधुनिक तकनीक और नेटग्रिड पोर्टल की मदद से अज्ञात शव की पहचान कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे मिला था शव
17 मई 2026 को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बहबलपुर से लव्वा गांव जाने वाले रास्ते पर नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव पर गंभीर चोटों के निशान थे और हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
NETGRID से हुई पहचान
गृह मंत्रालय द्वारा संचालित NETGRID पोर्टल पर मृतक की फोटो अपलोड करने पर पुलिस को कई संभावित चेहरों का डेटा मिला। लगातार जांच और विभिन्न जिलों में सत्यापन के बाद मृतक की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी बचीटी, देवबंद, सहारनपुर के रूप में हुई।
होटल में हुआ था विवाद
जांच में सामने आया कि मृतक कलीम और उसका भाई कामिल काम की तलाश में भगवानपुर आए थे। रात में दोनों धरोहर होटल में खाना खाने पहुंचे, जहां होटल संचालकों और उनके साथियों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान कामिल मौके से भाग निकला, जबकि आरोपियों ने कलीम को बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को क्रेटा कार की डिग्गी में डालकर लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया गया।
पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में
सौरभ चौहान
अंकित कुमार
हर्ष चौहान
अनमोल सैनी
विशाल सैनी
को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पढ़े-लिखे हैं और बीटेक व बी-फार्मा जैसे कोर्स कर चुके हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
हत्या में प्रयुक्त डंडे
मृतक का मोबाइल
क्रेटा कार
स्कॉर्पियो वाहन
बरामद किए हैं।
पुलिस टीम को मिली सफलता
इस कार्रवाई में थाना भगवानपुर और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की तेज कार्रवाई और आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की क्षेत्र में सराहना हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *