ममता चौहान
ऑपरेशन प्रहार” अभियान’ के तहत पुलिस कार्यवाही*
*नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी आया गिरफ्त में*
*भागने की फिराक में पहुंचा रेलवे स्टेशन दिल्ली*
*आरोपी के लोकेशन का पीछा कर पुलिस ने दिल्ली से लिया हिरासत में*
दिनांक 14.05.26 को वादी निवासी कोटा मुरादनगर द्वारा थाने पर तहरीर दी कि गांव का सादिक पुत्र फरमान नाम के युवक द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाना व उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाने पर अभियोग पंजीकृत किया गया ।
ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में, अभियोग में वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु थाने पर पुलिस टीम का गठन किया गया ।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसे संगीन अपराध में दर्ज अभियोग में फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी के मोबाईल नं0 को ट्रेस करते हुए उसकी लोकेशन का पीछा किया व दिनांक 20.05.26 को फरार आरोपित सादिक पुत्र फरमान निवासी कोटामुरादनगर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार सम्बन्धिंत मु0अ0सं0 100/2026 को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली से धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपित द्वारा बताया कि घटना के दिन वह गांव से भाग गया था व हरिद्वार से ट्रेन में बैठकर महाराष्ट्र चला गया था आज पूणे से दिल्ली आ गया था ।
*नाम पता आरोपित*
सादिक पुत्र फरमान निवासी कोटामुरादनगर कोतवाली पिरान कलियर जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*-
म0उ0नि0 विशाखा असवाल
हे0कानि0सोनू कुमार
हे0कानि0 अमित कुमार
