हर महीने नि:शुल्क ऑपरेशन कर रहा प्रेम हॉस्पिटल



ममता चौहान

हरिद्वार के खन्ना नगर स्थित प्रेम हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल द्वारा समाज सेवा की भावना के साथ प्रत्येक महीने एक नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाता है।



उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को इस पहल का लाभ दिया जा रहा है, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक आधुनिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना एवं मानव सेवा को बढ़ावा देना है।



मनीष गुप्ता ने कहा कि प्रेम हॉस्पिटल निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहल जारी रहेगी। अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *