कपिल इंटीरियर का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों में उत्साह
ममता चौहान
ज्वालापुर क्षेत्र स्थित आर्य वानप्रस्थ आश्रम के समीप “कपिल इंटीरियर” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर संस्थान संचालक कपिल छाछर ने बताया कि “कपिल इंटीरियर” में आधुनिक एवं आकर्षक इंटीरियर डिजाइन से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को बेहतर गुणवत्ता एवं नवीन डिजाइन का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया तथा सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की। इस अवसर पर शुभम, सैफ, मनु, अलका, ममता, प्रिया, गुड़िया, अशोक, मौजूद रहे।
