ममता चौहान
*हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना भगवानपुर क्षेत्र के सभी चौकीदारो की थाना प्रागंण मे ली गई गोष्ठी*
*दिनांक 21/04/2026 को कोतवाली भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदार की प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा थाना प्रांगण मे मीटिंग ली गई, मीटिंग में 38 ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे, ग्राम चौकीदारो से क्षेत्र की कुशल क्षेम ली गई

ग्राम चौकीदारो को निम्न बिन्दुओ पर सूचना दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया-
1-क्षेत्र मे चल रहे जमीनी विवाद की जानकारी देंगे।
2- क्षेत्र मे हो रही गौंकशी कर रहे व्यक्तियो की जानकारी देगें ।
3- क्षेत्र मे हो रही मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बन्ध मे सूचना देंग।
4-क्षेत्र मे हत्या , बलवा आदि को लेकर चल रही आपसी रंजिश ।
5-जिन ग्रामो मे मिश्रित आबादी है वहा जातीय एंवम साप्रदायिक विवाद को लेकर चल रही रंजिश के बारे मे बतायेगें ।
6-इसके अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी से संबंधित सूचना पुलिस को देंगे।
उक्त ग्राम चौकीदारों को उपरोक्त बिन्दुओ पर लाभप्रद सूचना देने पर ग्राम चौकीदारो का परितोषिक हेतु उच्चधिकारी गणो को नाम प्रेषित किया जायेगा है ।
तथा ग्राम चौकीदारो को हिदायद दी कि उपरोक्त बिन्दुओ पर उनकी सलिप्त पाये जाने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी।
