10 घंटे में चोरी हुआ माल के साथ आरोपी गिरफ्तार

*कोत0 झबरेड़ा*

*10 घंटे में चोरी हुआ माल के साथ आरोपी गिरफ्तार*

दिनांक 31.08.2026 को कोतवाली झबरेड़ा पर आजाद सिंह निवासी ग्राम हशयामपुर झबरेड़ा द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी  चोरी करने के सम्बन्ध अ0सं0 145/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया।
      
घटना का अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने मैनुअल पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटना के अनावरण के प्रयास करते हुए मुखबिर की सूचना पर मानकपुर शिवपुर जाने वाले रास्ते से आरोपी तालिब को बोलोरो पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी का सामान  ट्रैक्टर की बैटरी को बरामद किया गया। माननीय न्यायालय के समक्ष पेश
किया जा रहा है।
       
   *गिरफ्तार आरोपित -*
1. तालिब पुत्र जुल्फान निवासी ग्राम उग्रराव थाना -गागलहेड़ी जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

*बरामद सामग्री-*
एक एक्साइड कंपनी की ट्रैक्टर की बैटरी
    
*पुलिस टीम-*
1-उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह
2-कानि0 मुकेशतोमर
3-कानि0 सुरेंद्र चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *