स्वामी तुरीयानन्द महाराज के 15वें अवतरण दिवस पर होगा विशाल संत सम्मेलन व भंडारा

हरिद्वार। स्वामी तुरीयानन्द ट्रस्ट (रजि.) सहारनपुर के तत्वावधान में ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 स्वामी तुरीयानन्द महाराज जी के 15वें अवतरण दिवस महोत्सव के उपलक्ष्य में 29 अगस्त 2026, दिन शनिवार को भव्य एवं विशाल संत सम्मेलन तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वामी तुरीयानन्द सत्संग सेवा आश्रम, सामने पीली कोठी, पुराना ऋषिकेश रोड, भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित होगा।
आयोजकों के अनुसार संत सम्मेलन में हरिद्वार नगर के बड़े-बड़े महामंडलेश्वर, संत एवं महापुरुष प्रतिभाग कर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होने वाले इस संत सम्मेलन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द गिरि जी महाराज के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से कार्यक्रम की कवरेज के लिए उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। संत सम्मेलन का कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे उक्त आश्रम परिसर में आयोजित होगा।
स्वामी तुरीयानन्द ट्रस्ट की ओर से इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ अवतरण दिवस महोत्सव मनाया जाएगा।
पदाधिकारी: स्वामी विवेकानन्द गिरि, ओम प्रकाश अरोड़ा, महेन्द्र पाल ढल्लन, प्रवीण बघावन, अमित बत्ता, सुभाष चन्द मल्होत्रा, सुदर्शन बजाज।
कुंभ नगरी टाइम्स
संपादक : ममता चौहान
26 अगस्त 2026, दिन बुधवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *