हरिद्वार: मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के द्वारा निकाली गई भव्य और दिव्य रूप में कलश यात्रा

हरिद्वार एक आध्यात्मिक और संतों की नगरी है चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रथम तिथि से हिंदू नव वर्ष का आरंभ होता है और इसी दिन से मां दुर्गा के नवरात्रि भी प्रारंभ होते हैं। घर हो या मंदिर नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापित किया जाता है जिसके बाद व्रत का आरंभ होता है आज चैत्र मास के प्रथम तिथि नवरात्रि का पहला दिन मां चामुंडा देवी उत्थान समिति के द्वारा हर की पौड़ी से पैदल मार्ग से होते हुए भक्तों ने कलश यात्रा प्राचीन चामुंडा देवी मंदिर जो की बिल्केश्वर मंदिर के पास स्थित है वहां तक निकली ।मंदिर का वातावरण एक अलौकिक और आध्यात्मिक शक्ति रखता है जंगल के बीच में माता का मंदिर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक का स्रोत है यह यात्रा प्रत्येक वर्ष इसी तरह निकली जाती है और भक्त इसमें बढ चढ़कर हिस्सा लेते हैं ।

आज मुख्य रूप से इसमें उपस्थित रहे कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश शर्मा योगी, सचिन पंडित सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप नाथ, पंडित नवीन तोताराम, जय कुमार, सन्टी, अतुल शर्मा रिंकू, श्री राम भारद्वाज, पंडित सुदामा, मारुति, दीपक, अभिषेक नाथ, दुर्गेश नंदिनी, अनमोल नाथ, बबलू गिरी, हिमांशु गिरी, पवन करी, विपुल राजपूत, हर्ष शर्मा, सौरभ शर्मा, आदि अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *