भक्तों को भक्ति साधना के साथ-साथ मन में दया भाव रखने का संदेश दिया महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप महाराज ने हरिद्वार

Mamta chauhan

खड़खड़ी कुंज गली स्थित महानंद गरीबदास संप्रदाय आश्रम में परम पूज्य महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप जी महाराज के पतित-पावन सानिध्य तथा संत-महापुरुषों के श्रीमुख से प्रवाहित दिव्य ज्ञान की पावन सरिता के मध्य संत समागम, भजन-सत्संग एवं भंडारे का भव्य आयोजन दो दिवसीय अखंड पाठ तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आश्रम परिसर भक्तों, श्रद्धालुओं और संतजनों की उपस्थिति से पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। संपूर्ण क्षेत्र हरिनाम संकीर्तन, भजनों की मधुर स्वर-लहरियों और आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित रहा।कार्यक्रम के दौरान परम पूज्य महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप जी महाराज ने अपने श्रीमुख से अत्यंत सुंदर, पावन एवं कल्याणकारी वचनों की अमृतवर्षा करते हुए मानव जीवन में धर्म, सेवा, सत्संग और गुरु-भक्ति के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को पवित्र, शांत और मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर करता है। उनके उपदेशों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति और सदाचार की भावना से परिपूर्ण कर दिया।इस अवसर पर महामंडल के पूज्य अखिलेश्वर श्री अवधूत स्वामी जी ने भी अपने पावन वचनों के माध्यम से भक्ति, साधना और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही महंत स्वामी तत्त्वानंद जी महाराज ने अपने श्रीमुख से कल्याणकारी श्रीवचनों की वर्षा करते हुए गरीबदास संप्रदाय की महान परंपरा, उसकी आध्यात्मिक महत्ता तथा समाज में उसके योगदान का अत्यंत प्रभावशाली वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह संप्रदाय सदैव प्रेम, समरसता, सेवा और ईश्वर-भक्ति का संदेश देता आया है।भजन-सत्संग के पश्चातझ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को धन्य अनुभव किया। संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनुपम संगम बनकर भक्तजनों के लिए अविस्मरणीय रहा। देश के कोने-कोने से भाई श्रद्धालु भक्तों ने प्रातः स्मरणीय महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी ब्रह्म स्वरूप जी महाराज अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति हरियाणा प्रदेश पीठाधीश्वर श्री गरीब दासीय आचार्य पीठ कोठी स्वामी दयाल दास मनोकामना पूर्ण संत मंदिर सुरानी धाम जिला झज्जर से स पधारे तथा आश्रम के पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य तथा कृतार्थ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *