हरिद्वार :सुख धाम भवन


हरिद्वार: मां गंगा के तट पर आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार में सुखराम चैरिटेबल सोसायटी ट्रस्ट के सौजन्य से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन हरिद्वार ऋषिकेश रोड भूपत वाला में स्थित  सुख धाम भवन में किया जा रहा है। यह आयोजन 17 मई 2026 से शनिवार 23 मई 2026 तक होगा।  व्यास पीठ पर आसीन श्री धाम वृंदावन से परम पूज्य श्री आचार्य श्री प्रदीप मणि जी के मुखारविंद से सभी भक्तजन श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करेंगे। कथा के मुख्य यजमान श्री आशीष सिंगल जी ,जो कि नोएडा से है और उत्सव सेवा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर, श्री पवन बागडोदिया जी, गोवर्धन पूजा पर श्री रघुवीर गर्ग जी एवं डॉक्टर रवि गर्ग महमिया जी रुक्मणी मंगल उत्सव में अपनी सेवाएं देंगे। ट्रस्ट के मुख्य प्रधान श्रीनिवास गर्ग जी और महामंत्री श्री हरि मोहन गर्ग जी एवं उप प्रधान श्री ईश्वर गर्ग जी ने कहा सुखधाम चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर समाज की उन्नति के कार्य करता रहता है, एवं धार्मिक समारोह का आयोजन करता है।  पुरुषोत्तम मास पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाता है सुखधाम चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम से भारत वर्ष में 6 स्थान पर सुखधाम भवन स्थित है ।ट्रस्ट के सभी सदस्य मिलकर इस धार्मिक अनुष्ठान में अपनी सहभागिता देते हैं। ट्रस्ट के सम्मानित ट्रस्टी गण श्री फूल कुमार गर्ग जी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज को अपने धार्मिक ग्रंथो को जानने समझने का मौका मिलता है तथा बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। श्रीमद् भागवत कथा के आध्यात्मिक वातावरण में सभी भक्त झूमते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *