इस्कॉन भावनगर के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्ति कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेणु गायक दास ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, सत्संग और संस्कारों के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आध्यात्मिक जीवन ही मनुष्य को शांति और संतुलन प्रदान कर सकता है।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन एवं हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
आयोजन सेवा में घनश्यामल दास, पद पंकज दास एवं दिव्य जीवन दास ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
वहीं समाचार एवं प्रचार-प्रसार की सेवा निकुंज लीला दास द्वारा संपन्न की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया और भगवान के नाम संकीर्तन में भाग लिया।
अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण किया गया तथा आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं भक्तों का आभार व्यक्त
