हरिद्वार में गुजरात के राजकोट से पधारी श्रद्धेय हंसाबहन पुरुषोत्तम भाई सोरठीया द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन कराया जा रहा है। इस पुण्य अवसर पर 100 से अधिक भक्तजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं।
हंसाबहन सोरठीया निरंतर धार्मिक एवं आध्यात्मिक यात्राओं का आयोजन भी कराती रहती हैं तथा अब तक 11 से 13 बार श्रीमद् भागवत कथा जैसे पुण्य आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न करा चुकी हैं।
कथा में व्यास पीठ पर विराजमान शास्त्री श्री जयदीप भाई जय जोषी के श्रीमुख से भक्तजन श्रीमद् भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का मधुर रसपान कर रहे हैं। वातावरण भक्तिमय भजनों, हरिनाम संकीर्तन और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बना हुआ है।
यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और सनातन संस्कृति से जुड़ने का एक दिव्य अवसर बन गया है।
