हरिद्वार कांगड़ी श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जी का प्रकटोत्सव बड़े ही दिव्य और भव्य रूप में मनाया गया।


हरिद्वार  :कांगड़ी में श्री बालाजी धाम में श्री हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव मनाया गया। श्री बालाजी धाम में इस अवसर पर बारवा वार्षिकोत्सव भंडारे का भी आयोजन किया गया ।इस विषय पर बोलते हुए श्री बालाजी धाम के परमाध्यक्ष परमहंस योगी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री  पूज्य स्वामी प्रबोधानन्द गिरि जी महाराज ने कहा संकट मोचन हनुमान जी भक्तों के संकट हरने और उनके दुखों को मिटाने के लिए भक्तों की एक पुकार पर दौड़े चले आते हैं। आज श्री बालाजी धाम में संकट मोचन हनुमान जी के अवतरण दिवस का उत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आज के समय में वीर बजरंगबली संकट मोचन, राम भक्त हनुमान एक ऐसे भगवान है जो भक्तों की एक ही पुकार और थोड़ी सी ही भक्ति पर प्रसन्न हो जाते हैं ।साथ ही महाराज जी ने बताया की पवन पुत्र हनुमान जी का स्मरण मात्र से  रोग, शोक और जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं। कलयुग में हनुमान जी को चिरंजीवी  देव के रूप में पूजा जाता है क्योंकि वह आज भी अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा साथ खड़े रहते हैं ।
2 अप्रैल 2026 को हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव सभी मंदिरों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।इसी अवसर पर श्री बालाजी धाम में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें पहले दिन श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया तथा दूसरे दिन भोग सवामणि पाठ और विशाल शोभा यात्रा का आयोजन हुआ एवं तीसरे दिन जिस दिन हनुमान जी का महाराज का प्रकटोत्सव है उस दिन संतों का भंडारा और सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन श्री बालाजी धाम में बडे ही भक्ति भाव के साथ श्री स्वामी प्रबोधानन्द गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *