और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज-कच्छ के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

ममता चौहान मुख्य संपादक हरिद्वार उत्तराखंड


धर्म और सेवा के क्षेत्र में गुजरात का अग्रणी योगदान, नूतन विश्रांति भवन बनेगा श्रद्धालुओं की सेवा का प्रमुख केंद्र


हरिद्वार। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज-कच्छ, गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जाने वाले नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत-महापुरुषों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। समारोह में संतों ने धर्म, आध्यात्म और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नूतन भवन को श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज, स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद, महंत दर्शन भारती, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रयानंद गिरि, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योतियानंद, कथाव्यास स्वामी आनंद महाराज सहित अनेक संत-महंत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने कहा कि स्वामिनारायण भगवान विष्णु के अवतार हैं। श्रद्धालु बद्रीनारायण, सत्य नारायण और लक्ष्मी नारायण सहित विभिन्न स्वरूपों में उनकी आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म और भक्ति के माध्यम से समाज को सद्मार्ग की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
पुराणी स्वामी धर्मनंदन दास महाराज ने सभी संत-महात्माओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के सहयोग से स्थापित किया जा रहा यह नूतन विश्रांति भवन धर्म, अध्यात्म और सेवा की धारा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। भवन श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक विश्राम स्थल के साथ-साथ सेवा और धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।


महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रयानंद गिरि ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। धर्म के मार्ग का अनुसरण करने वाला व्यक्ति सदैव कल्याण की ओर अग्रसर होता है। उन्होंने समाज में आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा भावना को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।
समारोह के दौरान संतों ने नूतन विश्रांति भवन के निर्माण को श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के लिए उपयोगी पहल बताते हुए इसके सफल एवं शीघ्र निर्माण की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन स्वामी रविदेव शास्त्री ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *