हरिद्वार। ज्वालापुर राम चौक के पास स्थित नए प्रतिष्ठान “Evara Home” का भव्य शुभारम्भ हर्षोल्लास के साथ किया गया। शुभारम्भ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया।

प्रतिष्ठान संचालक आर्यन खंडेलवाल ने बताया कि Evara Home में ग्राहकों को आधुनिक होम डेकोर एवं घरेलू उपयोग से जुड़े आकर्षक और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के मौके पर पहुंचे आशीष,दीप्ति खंडेलवाल, रजत, ऋषि, अदिति, युग, हिमांशु, आर्कटेक चैतन्य अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
