हरिद्वार: भूपत वाला स्थित वासुदेव आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

ममता चौहान
हरिद्वार वासुदेव आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन आज बड़े ही भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य ,भक्तिमय  कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के श्री हरेश भाई रवल भाई राठौड़ (पुरी इंटरप्राइजेज वाले) भावनगर गुजरात द्वारा मां गंगा के पावन तट पर कराया गया। जिसमें 300 भक्तों के आने जाने का टिकट और 10 दिन का तीनों टाइम का खाना का प्रबंध हरेश भाई जी के द्वारा किया गया ।कथा का आयोजन 6 मई से आरंभ होकर 12 मईको विश्राम हुआ ।कथा में आए हुए भक्तों को इस दिव्य कथा को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रद्धालुओं ने कथा व्यास श्री पूज्य श्री रामकृष्ण शास्त्री, जो कि गुजरात से ही आए हुए हैं जी के श्री मुख से किया। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की अनंत लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया गया ।

कथा श्रवण कर उपस्थित भक्तजन अपने जीवन को धन्य और कृतार्थ अनुभव करते नजर आए ।इस अवसर पर आयोजन कर्ता हरेश भाई राठौड़ जी ने कहा की पितृ  मोक्ष प्राप्ति के लिए कथा का आयोजन करना एक बहुत ही सहज माध्यम है ।कथा श्रवण से मनुष्य का जीवन पवित्र बनता है धर्म, भक्ति और मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर होता है कथा में प्रमुख रूप से श्री कमलेश भाई राठौड़ ,योगेश भाई राठौड़, कुलदीप राठौर ,बाबू भाई मालवीय ,मनोज भाई झाला , शैलेश जी ,भावेश भाई आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *