गणेश चतुर्थी महोत्सव

दिनांक 14 सितंबर,2026, सोमवार

विश्वनाथ धाम आश्रम , शंकराचार्य मार्ग , भूपतवाला , हरिद्वार में धूमधाम से शास्त्रीय परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। भाद्र शुक्ल चतुर्थी गणेश जी का प्राकट्य दिवस है। गणेश पुराण में भगवान गणेश जी स्वयं कहते है कि मेरे जन्म तिथि के अवसर पर 8   पदार्थों से जो मेरा अर्चन करता है दूर्वा चढ़ाता है एवं तर्पण करता है और तद दशांश उसका हवन करता है उस पर मै प्रसन्न होकर उसके सारे मनोरथ सिद्ध करता हु इसमें संदेह नहीं करना।
विश्वनाथ धाम आश्रम में यह अनुष्ठान पर्व उसी पद्धति के अनुरूप शास्त्रीय विधि से मनाया जाता है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी के पावन उपलक्ष्य में 16000 लड्डू , केला 16000, नारियल 16000 , गन्ना 16000, सफेद तिल 16000 , चिड़वा 16000, धान की खिल 16000, 16000 सत्तू से अर्चन किया जाएगा । साथ साथ दूर्वा से भी अर्चन किया जाएंगा और उसके अनुरूप तर्पण भी होगा। प्रातः काल 9:30 बजे से पूजन क्रम आरम्भ हो जाएगा । 10:30  बजे से अष्ट द्रव्य अर्चन आरम्भ होगा और 02:30 बजे तक चलेगा। पुनः4 बजे से अष्ट द्रव्य से हवन किया जाएगा। 6 बजे हवन की पूर्णाहुति होगी। सफेद अर्क के काष्ठ के गणेश जी को चिंतामणि गणेश कहते है। यहां चिंतामणि गणेश जी का ही पूजन होगा और उन्हीं को उद्देश्य करके सारे कार्य संपन्न कराए जाएंगे। यह एक पुण्यदाई दर्शनीय कार्य है। इस अवसर परविश्व हिंदू परिषद के बड़े दिनेश जी मृदुला कौशिक नीति तिवारी आचार्य रोहित द्विवेदी अनेक साधु संत एवं देश विदेश से आए भक्तजन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *