गुजरात से आए श्री महंत 1008 रामरूप दास जी महाराज द्वारा संत भंडारे का आयोजन



ममता चौहान

हरिद्वार। प्राचीन श्री राम मंदिर आश्रम में गुजरात से पधारे परम पूज्य श्री महंत 1008 रामरूप दास जी महाराज के सानिध्य में विशाल संत भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ हुआ। इसके पश्चात संतों का सम्मान किया गया तथा भंडारे में श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

महंत रामरूप दास जी महाराज ने कहा कि संत सेवा और भंडारे का आयोजन भारतीय संस्कृति की महान परंपरा है। ऐसे आयोजनों से समाज में धर्म, सेवा और सद्भावना का संदेश फैलता है। इस आयोजन में  मंहत श्री दुर्गा दास जी महाराज, मंहत श्री विष्णु दास जी महाराज, श्री रघुवीर दास जी महाराज, अनेक  आश्रमो से महाराज और मंहत उपस्थित रहे।

इस दौरान मंदिर समिति एवं श्रद्धालुओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *