हरिद्वार :परमार्थ आश्रम श्रीमद् भागवत कथा का हुआ भव्य और दिव्य रूप में आयोजन


हरिद्वार: सप्त सरोवर रोड स्थित परमार्थ आश्रम में आज 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भव्य और दिव्य रूप में कराया जा रहा है । व्यास पीठ पर आसीन श्री अवधेश शरण महाराज जी के मुखारविंद से सभी भक्तजन बड़े ही भक्ति भाव से कथा का मधुर रसपान कर रहे हैं आगरा से पधारे श्री लाडली प्रसाद गुप्ता उनकी धर्मपत्नी रजनी गुप्ता तथा सुपुत्र आदित्य गुप्ता एवं पुत्रवधू दीप्ति  पुत्री पूजा और पौत्र मोक्ष और अपने सभी सगे संबंधी सहित लगभग 100 लोगों के साथ हरिद्वार आध्यात्मिक नगरी में आकर अपने माता-पिता की पावन स्मृति में श्रीमद् भागवत कथा


यज्ञ का आयोजन करा रहे हैं ।धरती पर माता-पिता भगवान का स्वरूप है क्योंकि माता-पिता हमारे जीवन दाता, जीवन रक्षक, हमारे पालन करता और हमारे अस्तित्व को बनाने वाले होते हैं। मां-बाप का एहसान किसी तरह भी नहीं इंसान चुका सकता। श्री लाडली प्रसाद गुप्ता जी आज के युग में बहुत ही सुलझे हुए व्यक्तित्व रखने वाले  अपने माता-पिता के प्रति भक्ति का भाव रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन करा रहे हैं ।उन्होंने कहां  अपने माता-पिता की पावन स्मृति में भागवत कथा का आयोजन कराना उनका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य था क्योंकि कहते हैं श्रीमद् भागवत कथा से पितरों को शांति मिलती है ,मोक्ष मिलता है और पुरुषोत्तम मास में तो इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है तो श्री लाडली प्रसाद गुप्ता जी अपने परिवार के सहित मां गंगा के तट पर आकर आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार में अपने माता-पिता को शांति मिले, उन्हें सभी तरह से मोक्ष मिले इसी कामना को रखते हुए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन परमार्थ आश्रम में करा रहे हैं ।उनकी माता-पिता के प्रति जो भक्ति है वह शब्दों में कहना संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *